IQNA

तेल अवीव विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर फिलिस्तीनी झंडो की तस्वीरें प्रकाशित

16:02 - February 17, 2021
समाचार आईडी: 3475636
तेहरान (IQNA) हैकर्स ने तेल अवीव विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज को हैक कर के फिलिस्तीनी झंडे को लहराया।

इकना ने फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी समा के हवाले से बताया कि , हैकर्स ने तेल अवीव विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज को हैक कर के फिलिस्तीन के समर्थन में तस्वीरें प्रकाशित करने में कामयाब रहे।
ज़ायोनी शासन के चैनल 7 ने मंगलवार शाम को घोषणा किया कि: हैकर्स, जो अरब या फिलिस्तीनी थे, इजरायल के सबसे बड़े विश्वविद्यालय, तेल अवीव विश्वविद्यालय के आधिकारिक फेसबुक पेज को हैक करने में कामयाब रहे।
हैकर्स ने तेल अवीव विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के झंडे पोस्ट किए और उस पर लिखा: कि "आज़ादी फिलिस्तीन से संबंधित है।
ज़ायोनी पत्रकार इता ब्लूमेंटल के अनुसार, तेल अवीव विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर हैकिंग की सीमा और तरीके के बारे में इजरायल के सोशल मीडिया पर विभिन्न हिब्रू भाषा के ट्वीट पोस्ट किए गए हैं।
एक अन्य ज़ायोनी पत्रकार "न्यू तिर्बेल्सी" ने भी लिखा: कि "तेल अवीव विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज को फिलिस्तीनी सामग्री के साथ हैक कर अपलोड किया है।
3954576
اهتزاز پرچم‌ فلسطین بر صفحه فیس‌بوک دانشگاه تل‌آویو
captcha