IQNA

जिओनिस्टयों ने एक बार फिर फिलिस्तीनी कृषि भूमि को नष्ट कर दिया

15:16 - February 19, 2021
समाचार आईडी: 3475640
तेहरान (IQNA) एक महीने में दूसरी बार, ज़ायोनी शासन ने गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी कृषि भूमि पर कई बांध खोले।

इकना ने आनातुली न्यूज़ के अनुसार बताया कि, फिलीस्तीनी प्राधिकरण के कृषि मंत्रालय ने गुरुवार शाम को एक बयान जारी कर कहा कि : इज़राइल ने गाजा पट्टी की पूर्वी सीमा पर शोजाइह क्षेत्र में बांधों से जुड़ी नहरों को खोल दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, उल्लिखित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, इस क्षेत्र की 500 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि बाढ़ से भर गई है और फसलों को नुकसान पहुंचा है।
फिलिस्तीनी किसान आरिफ शोमली, जिनके खेत में पानी भर गया था उन्होंने कहा: मेरी सभी 33 हेक्टेयर जमीन पर पानी भर ग़या है और मेरे $ 15,000 से अधिक नुक़सान हो ग़ए है।
ज़ायोनी शासन ने पहले भी सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि में बांधों खोला था जिस से बाढ़ आ गई थी। इज़राइल के इस अप्रत्याशित कदम ने गाजा में हमेशा फिलिस्तीनियों की कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाया है।
3954903
 
captcha