
इकना ने रशिया टुडे न्यूज़ के अनुसार बताया कि अरब कॉन्ट्रैक्टर्स कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्य महमूद अब्बास ने घोषणा किया कि मिस्र इस्लामिक कल्चरल सेंटर "मिस्र की मस्जिद" के निर्माण के लिए एक परियोजना को शुरू किया ग़या है।
अब्बास ने जोर देकर कहा कि केंद्र मिस्र की नई प्रशासनिक राजधानी वदियान शहर (काहिरा के पास) में निर्माणाधीन सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है, और यह दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक होग़ी।
उन्होंने बताया कि मस्जिद में 107,000 नमाज़ियों की क्षमता है और इसके मीनार 140 मीटर की ऊँचाई तक पहुँचते हैं, समारोह और अवसरों के लिए बड़े हॉल के एक सेट के अलावा, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के हिफ्ज़े कुरान के लिए भी हाल हैं, एक व्यापार केंद्र और 3,000 कारों की क्षमता के लिए एक पार्किंग स्थल भी है।
3959520