IQNA

 तंज़ानिया की पहली मुस्लिम बाहिजाब महिला राष्ट्रपति बनी

16:04 - March 19, 2021
समाचार आईडी: 3475723
तेहरान(IQNA)सामिया हसन सोलहू को पूर्वी अफ्रीका में पहली बार मुस्लिम महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
रूस टुडे न्यूज़ साइट के अनुसार,दिल का दौरा पड़ने के कारण 61 वर्ष की आयु में तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे मैगोफोली की मृत्यु की घोषणा के बाद, उनकी डिप्टी "सामिया हसन सोलहो" उनकी जगह लेंगी।
 
तंजानिया सरकार के प्रवक्ता हसन अब्बासी ने ट्वीट किया: "सोलहो को स्थानीय समयानुसार 10 बजे आज (शुक्रवार, 19 मार्च) को शपथ दिलाई जाएगी।
 
तंजानियाई कानून के तहत, उपराष्ट्रपति पर 2025 तक मैगोफोली के राष्ट्रपति पद के शेष की सेवा करने की ज़िम्मेदारी है।
 
61 वर्षीय सामिया हसन सोलहो ने यूनाइटेड किंगडम में मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में सार्वजनिक प्रशासन का अध्ययन किया। 2015 में, वह जॉन पोम्बे मैगॉफोली के लिए डिप्टी चुने गए।
 
मैगोफ़ोली को 27 फरवरी से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है, और कुछ अटकलें हैं कि उनको कोरोना वायरस का रोग हो गया है।
 
अंतत: 6 मार्च को दिल की बीमारी के कारण उन्हें दार अस सलाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसी अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।
3960651

captcha