
अल-कफील वर्ल्ड नेटवर्क के अनुसार, इस्लामिक शिक्षा विभाग, जो कि आस्ताने मोक़द्दस अब्बासी से संबद्धित महिला पवित्र कुरान केंद्र के प्रमुख, "मनार अल-जुबूरी" ने महिलाओं के लिए कुरान को पढ़ने और पाठ करने के नियमों पर तीन पाठ्यक्रमों की घोषणा करते हुऐ कहाःकि यह केंद्र सभी आयु वर्ग के कुरान सीखने वालों का प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में भाग लेने का स्वागत करता है।
उन्होंने विभिन्न आयु समूहों के लिऐ तय पाठ्यक्रमों के बारे में कहा: कुरान सीखने वालों के लिए उपयुक्त स्थिति बनाने और पवित्र कुरान को याद रखने और क़िराअत के लिए उनकी पूरी तत्परता, 14 से 17 वर्ष की लड़कियों के लिए "काज़िम अल-ग़ैज़" पाठ्यक्रम,"आराफ़" पाठ्यक्रम लड़की छात्रों के लिए और "सफ़ीनतुन्नजात" पाठ्यक्रम बड़ी उम्र के लिए हैं।
हज़रत अब्बास (अ.स) के पवित्र आस्ताने की महिलाओं के पवित्र कुरान प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना धार्मिक विज्ञान, विशेष रूप से महिलाओं में कुरानिक विज्ञान और कुरान की सभी क्षेत्रों में सक्रिय कुरानी महिला पीढ़ी को शिक्षित करने में मदद करने के उद्देश्य से की गई है।
3961357