IQNA

कोरोना प्रकोप के चलते रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में क्वारेंटाइन

16:44 - May 21, 2021
समाचार आईडी: 3475927
तेहरान (IQNA) कुछ समाचार सूत्रों के अनुसार, कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण बांग्लादेश में कई रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

इकना ने RisingBd के अनुसार बताया कि कॉक्स बाजार इलाके में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में कई सकारात्मक मामलों के प्रकोप और पहचान के बाद बांग्लादेशी सरकार ने पांच रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों को अनिश्चित काल के लिए अलग कर क्वारेंटाइन कर दिया है।
यूएनएचसीआर के उप प्रमुख शमसूद दौजा नोयान ने इस खबर की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा: कि "हमने आज (शुक्रवार) से पांच शिविरों में कोरोनोवायरस मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि के बाद प्रतिबंध लगाए हैं। बुधवार को हमने नए मामलों का पंजीकरण भी देखा।
इस अधिकारी ने कहा कि  "सभी पांच शिविरों को पूरी तरह से अलग कर दिया गया है और भविष्य में अन्य शिविरों को भी अलग कर दिया जाएगा।
एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा: कि "केवल बुधवार को कोविड-19 के लिए हुए 247 लोगों के परीक्षण में से 45 positive थे।
3972773
captcha