IQNA

लेबनान में हिज़्बुल्लाह के महासचिव की नवीनतम स्वास्थ्य स्थिति का विवरण

16:33 - May 28, 2021
समाचार आईडी: 3475960
तेहरान (IQNA) लेबनान में हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने सैयद हसन नसरुल्लाह की सामान्य स्थिति को अनुकूल बताया और कहा: कि "वह वर्तमान में आराम कर रहे हैं।

एकना ने  वतन के अनुसार बताया कि, हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहों के बाद, आंदोलन के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने उनकी नवीनतम स्वास्थ्य स्थिति का वर्णन किया।
हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव शेख नईम कासिम ने एक टेलीविज़न साक्षात्कार में कहा कि सैयद हसन नसरुल्लाह अच्छे स्वास्थ्य में हैं और बीमारी के कारण उन्हें आराम करने की आवश्यकता है।
उन्होंने आग़े बताया कि : "पिछले कुछ दिनों में बीमारी के कारण ठीक होने के लिए सैयद हसन नसरुल्ला को दो या तीन दिनों की आवश्यकता थी, क्योंकि आपके चाहने वाले पच्चीस मई को आप के भाषण की प्रतीक्षा कर रहे थे और लेकिन सेहत के सही नहीं होने की वजह से भाषण के लिए नहीं आसके था, आपके चाहने वाले आप के भाषण की प्रतीक्षा कर रहे थे।
पिछले सप्ताह लेबनान के हिज़्बुल्लाह महासचिव के अंतिम भाषण के वीडियो के आधार पर इज़राइली सुरक्षा और सैन्य अधिकारियों ने दावा किया है कि वह कोरोना से पीड़ित हैं।
3974150
captcha