IQNA

अबू धाबी प्रदर्शनी में कुरान का उत्तम संस्करण जिस पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है प्रस्तुत किया ग़या

16:57 - May 29, 2021
समाचार आईडी: 3475964
तेहरान (IQNA) पवित्र कुरान का उत्तम संस्करण जिस पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है, जिसकी कीमत आधा मिलियन दिरहम से अधिक है, अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में प्रस्तुत किया ग़या जिसने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

एकना ने अल- ऐन के अनुसार बताया कि, पवित्र कुरान का उत्तम संस्करण जिस पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है उसको 30वें अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में आगंतुकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रस्तुत किया ग़या।
यह मूल्यवान संस्करण, जो 11वीं शताब्दी का है, इस प्रदर्शनी के पांडुलिपियों और दुर्लभ ऐतिहासिक पुस्तकों के खंड में प्रस्तुत किया गया है।
इस खंड में खगोल विज्ञान, चिकित्सा, गणित और धार्मिक पुस्तकों के क्षेत्र में कई सदियों पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां, किताबें और मानचित्र प्रस्तुत किए गए हैं, जो 11वीं से 19वीं शताब्दी तक इस्लामी सभ्यता के समृद्ध इतिहास को दर्शाते हैं।
1949 में स्थापित अदीना ग्राज़ ऑस्ट्रिया के सीईओ पॉल स्ट्रोज़िल ने यूएई समाचार एजेंसी को बताया कि अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला 2021 में संस्थान की भागीदारी का उद्देश्य दुर्लभ पांडुलिपियों को प्रदर्शित करना था जो वर्षों से विभिन्न देशों के खजाने में रखी गई हैं।
उन्होंने घोषणा किया कि अदीना ग्राज़ मंडप कुछ मूल्यवान और दुर्लभ धार्मिक और इस्लामी कलाकृतियों को प्रदर्शित करेगा, जिसमें 24 कैरेट सोने से कागज पर लिखे पवित्र कुरान का एक सोने का पानी चढ़ा हुआ संस्करण भी शामिल है।
उनके अनुसार, दुनिया में इस कुरान की केवल 10 प्रतियां हैं और इसका अनुमानित मूल्य 500,000 दिरहम से अधिक है। इसी तरह ईसाई धर्म पर पुस्तक, जो 8 वीं शताब्दी की है, दुनिया की सबसे छोटी पुस्तक के साथ 2 से 3 सेमी के आकार के साथ, इन प्रकाशनों द्वारा प्रस्तुत करना भी एक और काम है।
पॉल स्ट्रोज़िल ने 30वें अबू धाबी पुस्तक मेले में भाग लेने, अच्छे संगठन और निवारक उपायों की सराहना करने और प्रदर्शकों और आगंतुकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को बनाए रखने पर ध्यान देने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।
30वें अबू धाबी पुस्तक मेला 46 देशों की 889 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की भागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह मध्य पूर्व में कोरोना प्रकोप की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला है।
3974129
captcha