IQNA

सीमित हजयात्रा को फिर से शुरू करने की तैयारी में पाकिस्तान

15:47 - May 31, 2021
समाचार आईडी: 3475974
तेहरान(IQNA)पाकिस्तान के धार्मिक मामलों और धर्म समन्वय मंत्री ने घोषणा की कि देश सीमित संख्या में हज तीर्थयात्रियों को भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

न्यूज़ के मुताबिक, पाकिस्तान के धार्मिक मामलों और समन्वय मंत्री नूरुलहक़ क़ादरी ने कहा कि सऊदी अरब ने अभी तक इस साल के लिए हज नीति की घोषणा नहीं की है, लेकिन पाकिस्तान ने सीमित संख्या में हज तीर्थयात्रियों को भेजने की पूरी व्यवस्था कर ली है।
 
क़ादरी ने कहा कि इस साल के हज की लागत कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के कारण पिछले साल के हज की तुलना में थोड़ी अधिक है, लेकिन सऊदी अरब द्वारा प्रोटोकॉल और तीर्थयात्रियों की संख्या पर अपनी अंतिम राय की घोषणा के बाद सटीक लागत का अनुमान लगाया जाएगा।
 
कादरी ने कहा कि सभी तीर्थयात्रियों को जाने से पहले कोरोना के लिए नकारात्मक परीक्षण कराना चाहिए, और सऊदी अरब पहुंचने पर सभी तीर्थयात्रियों को तीन दिनों के लिए अलग रखा जाना होगा। मक्का से मदीने पहुंचने और मक्का लौटने पर भी कोरोना टेस्टिंग अनिवार्य है।
 
पाकिस्तानी अधिकारी के अनुसार, प्रत्येक देश के लिए तीर्थयात्रा और हरम में उमरह करने का एक विशिष्ट समय होता है ता कि जल्दबाज़ी करने से बचें, उन्होंने सऊदी अधिकारियों की ओर से चीनी वैक्सीन को स्वीकार करने से इनकार के बारे में कहा: "पाकिस्तान सऊदी अरब को चीनी वैक्सीन को मान्यता देने के लिए मना रहा है क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीनी सिनोफार्म वैक्सीन को मंजूरी दे दी है और अधिकांश पाकिस्तानियों को इस वैक्सीन का टीका लगाया गया है। सऊदी अरब ने कहा है कि वह केवल मदेरना, एस्ट्राज़ंका, फाइज़र और जॉनसन एंड जॉनसन के टीके स्वीकार करेगा।
3974678

 
captcha