तेहरान (IQNA) इमाम खुमैनी (र0) अनुसंधान संस्थान और इस्लामी क्रांति,अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (एकना),इमाम खुमैनी (र0)के आसार प्रकाशन करने वाली संस्था और इमाम ख़ुमैनी (र0) के बारे में आयोजित करने वाली केंद्रीय कमेटी की तरफ से 3 जून गुरूवार के दिन 5 बजे से 8 बजे तक हरम में इमाम खुमैनी(र0)अंतर्राष्ट्रीय और समकालीन विश्व संगोष्ठी आयोजित की जाएगी

एकना के अनुसार, इस्लामिक गणराज्य के संस्थापक के निधन की 32 वीं वर्षगांठ के अवसर परइमाम खुमैनी (र0) अनुसंधान संस्थान और इस्लामी क्रांति,अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (एकना), इमाम खुमैनी अनुसंधान संस्थान और इमाम ख़ुमैनी (र0) के बारे में आयोजित करने वाली केंद्रीय कमेटी की तरफ से 3 जून गुरूवार के दिन 5 बजे से 8 बजे तक हरम में इमाम खुमैनी(र0)अंतर्राष्ट्रीय और समकालीन विश्व संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार, संगोष्ठी की शुरुआत में विश्वविद्यालयों में सर्वोच्च रहबर के प्रतिनिधित्व के प्रमुख मुस्तफा रुस्तमी, अबुल हसन नवाब,धर्म और विश्वास विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, अहले-बैत (अ0) अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सईद जज़ाईरी, इमाम खुमैनी पब्लिशिंग हाउस के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम अहमद क़ुली ज़ादेह राष्ट्रीय पैनल में तकरीर करेंग़ें।
साथ ही सीरियाई अरब गणराज्य के राजदूत श्री शफीक देवब, इस्लामी जिहाद आंदोलन के प्रतिनिधि नासिर अबू शरीफ, और तेहरान में फिलिस्तीनी राजदूत सलाह ज़ुवावी और लेबनान में हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव हुज्जतुल इस्लाम शेख नईम कासिम भी संगोष्ठी के अंतर्राष्ट्रीय पैनल में तकरीर करेंग़े।
ईरान के केलीमियों के नेता डॉ. रब्बी यूनुस हम्मामी ललेज़ार, तेहरान पुजारी संघ के अध्यक्ष पुजारी डॉ. अदशीर खुर्शीदीयान, पूर्वी असीरियन चर्च के नेता आर्कबिशप मार्नरसे बेंजामिन, इस्लामिक कंसल्टेटिव असेंबली में तेहरान और उत्तरी ईरान के अर्मेनियाई लोगों के प्रतिनिधि इंजीनियर आरा शेवरडियन, और जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों में राष्ट्रपति के विशेष सहायक हुज्जतुल इस्लाम अली यूनुसी, "धर्म और विश्वासों के पैनल" नामक इस संगोष्ठी के तीसरे पैनल के वक्ता होंगे।
जो लोग रुचि रखते हैं वे जमारान वेबसाइट, इमाम पोर्टल और राष्ट्रीय मीडिया रेडियो और टेलीविजन के विभिन्न वर्गों के माध्यम से इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का अनुसरण देख़ सकते हैं।
3975041