IQNA

डा० अर्जुमन्द ज़ैदी को डा० बी आर० अम्बेडकर नेशनल अवार्ड से किया गया सम्मानित

16:11 - June 25, 2021
समाचार आईडी: 3476076
तेहरान (एकना) लखनऊ। हर वर्ष डा० बी आर० अम्बेडकर फाउंडेशन द्वारा भारत की कुछ प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों से चयन करके उनको सम्मानित किया जाता है।

इस वर्ष 23 जून 2021 को अवार्ड सेरेमनी का आयोजन वर्चुअल किया गया। अवार्ड कमीटी ने लगभग २० प्रतिभाओं को विभिन्न कैटेगरीज में अलग – अलग राज्यों से नामित किया एवं अवार्ड से सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश से डा० अर्जुमन्द ज़ैदी को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। डा० अर्जुमन्द ज़ैदी पिछले दो दशक से समाज सेवा कर रही है। उन्होने ह्यूमन राइट्स , सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एवं गरीबों की सेवा में अपना जीवन व्यतीत किया है। वह एक जानी मानी शिक्षाविद भी हैं और सेंट ज़ेवियर्स कान्वेंट स्कूल की संस्थापक है।

source:avadhnama

captcha