IQNA

भारतीय बच्ची का शहीद क़ासिम सुलेमानी से प्रेम, दिल्ली में 6 किताबों का विमोचन

9:08 - August 22, 2021
समाचार आईडी: 3476262
तेहरान(IQNA) भारत की राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम फ़ार्सी भाषा में 6 नई किताबों का विमोचन हुआ।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्कृति सभा में आयोजित कार्यक्रम में ईरान के सांस्कृतिक सलाहकार, भारतीय विश्वविद्यालयों के फ़ार्सी भाषा के प्रोफेसरों और फ़ार्सी भाषा के छात्रों भाग लिया। इस समारोह में फ़ार्सी भाषा में रुची रखने वालों के लिए फ़ार्सी भाषा की 6 किताबों का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में “सरज़मीने मा” (سرزمین ما) नामक किताब का भी विमोचन हुआ, जो भारतीय शायरों द्वारा लिखा गया बच्चों के लिए कविता का पहला संग्रह है।

इन किताबों में एक किताब नक़्क़ाशी ख़ुदा (نقاشی خدا) नाम से है। इस किताब को समकालीन ईरानी कवि और लेखक अली रज़ा क़ज़्वे ने बच्चों और किशोरों के लिए फ़ार्सी भाषा में लिखा है। इन्हीं किताबों में एक किताब ऐसी है जिसमें एक भारतीय बच्ची का महान ईरानी योद्धा शहीद क़ासिम सुलेमानी के प्रति प्रेम व स्नेह दिखाया गया है। इन सभी किताबों का हिन्दी अनुवाद किताब घर दिल्ली की भागीदारी से किया गया है। किताबों के विमोचन कार्यक्रम में कुछ भारतीय शायरों ने हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बारे में शेर भी पढ़े। 

source: abna24

captcha