IQNA

इमाम हुसैन (अ0) के बारे में भारतीय प्रधान मंत्री ने ट्वीट किया

15:52 - August 21, 2021
समाचार आईडी: 3476283
तेहरान(IQNA) मुहर्रम की 10वीं और इमाम हुसैन (अ0) की शहादत की बरसी के अवसर पर, भारत के प्रधान मंत्री ने एक ट्वीट में शियाओं के तीसरे इमाम के साहस और प्रतिबद्धता का सम्मान किया।
एकना ने स्पुतनिक के अनुसार के अनुसार बताया कि; भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि "हम इमाम हुसैन (अ0) के न्याय के प्रति बलिदान, साहस और प्रतिबद्धता को याद करते हैं।
उन्होंने कहा कि  "आपने शांति और सामाजिक समानता को बहुत महत्व दिया।
 नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा, कि "इमाम हुसैन (अ0) का समानता और न्याय पर जोर मूल्यवान है और कई लोगों के लिए आशा का स्रोत है।
भारतीय प्रधान मंत्री इस से पहले हुसैनी के शोक समारोह में शामिल हुए थे।
भारत के शिया मुहर्रम और सफर के महीनों में और विशेष रूप से आशूरा के दशक में विभिन्न और विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
 मुहर्रम के महीने के दौरान, देश भर में मस्जिदों, हुसैनियाह और धार्मिक केंद्रों में लाखों शियाओं और मुसलमानों की उपस्थिति देखी जाती है, जो शोक में शामिल होकर इमाम हुसैन (अ0) और अहले-बैत (अ0) के परिवार के प्रति अपने प्यार और भक्ति का इजहार करते हैं।
भारत में शियाओं की संख्या 225 मिलियन की कुल मुस्लिम आबादी का 35% अनुमानित है, जिसमें 80 मिलियन से अधिक की आबादी शामिल है। भारत में बड़ी संख्या में शिया आबादी वाले कई कस्बे और गांव हैं, और हर साल मुहर्रम के दौरान देश के विभिन्न शहरों में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाता है।
साथ ही, इमाम हुसैन (अ0) के क़याम के भारतीय उपमहाद्वीप के राजनेताओं और विचारकों के बीच कई समर्थक हैं, और इस संबंध में भारतीय विचारकों के स्थायी वाक्य प्रकाशित किए गए हैं।
 तासुआ और आशूराए हुसैनी के शोक समारोह इस साल भारत के कुछ शहरों और क्षेत्रों में हजारों शियाओं और इमाम हुसैन (अ0) के प्रेमियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया था।
3991955
captcha