IQNA

कर्बला जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 16 मिलियन से ज्यादा पहुंची

16:08 - September 29, 2021
समाचार आईडी: 3476436
तेहरान (IQNA) अस्तानए मोक़द्दस अब्बासी के सचिवालय ने घोषणा किया कि इस वर्ष अरबईने हुसैनी समारोह में तीर्थयात्रियों की संख्या 16 मिलियन से अधिक हो गई है।
एकना ने इराकी समाचार एजेंसी के अनुसार बताया कि सचिवालय ने एक बयान जारी किया, जिसमें इमाम ज़मान (अ.फ.श), मराजे केराम को तस्लीयत पेश करने और इस्लामी दुनिया, विशेष रूप से इराक, की भूमि के लिए ईश्वर सर्वशक्तिमान से दुआ किया कि सब लोग़ सलामती के साथ अपने घर वापस पहुच जाएं।
बयान में कहा गया है कि कर्बला शहर 13 शताब्दियों से अधिक समय से इमाम हुसैन (अ0) और हज़रत अब्बास (अ0) के हरम के तीर्थयात्रियों की मेजबानी कर रहा है, और इसे तीर्थयात्रियों को पवित्र हरमों की सेवा करने का सम्मान माना जाता है। हाल के वर्षों में तीर्थयात्रियों को अधिक सेवाएं प्रदान करने के लिए सांख्यिकीय और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज़ीकरण सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक रहा है।
सचिवालय का कहना है कि अरबईने हुसैनी युग के दौरान कर्बला की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 16,327,542 तक पहुंच गई है। तीर्थयात्रियों ने बगदाद, नजफ, बाबुल और हुसैनियाह (दो मुख्य मार्ग) से पांच मुख्य प्रवेश द्वारों से कर्बला में प्रवेश किया।
4001016
captcha