IQNA

80% अफगान आबादी भुखमरी से मर रही है, लोग बैकरी से चुरा रहे ब्रेड या कर रहे हैं खुदकुशी

14:50 - September 30, 2021
समाचार आईडी: 3476438
तेहरान (IQNA) अफगानिस्तान के स्वतंत्र पत्रकार हिजबुल्लाह खान (Hizbullah Khan) लगातार अपने ट्वीट के जरिए देश के ताजा हालात के बारे में दुनिया को रूबरू करवा रहे हैं.
काबुल. अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban in Afghanistan) के सत्ता संभालने के बाद मुल्क की इकोनॉमी (Economy) धराशाई हो चुकी है. लोगों के काम धंधे तेजी से बंद हो रहे हैं. देश का पैसा विदेशी संस्थाओं और अमेरिका ने फ्रीज कर दिया है. ऐसे में लोगों के सामने खाने-पीने (Food Crisis) की चीजों की बेहद कमी हो गई है या उनके पास उसे खरीदने तक के पैसे नहीं हैं.
अफगानिस्तान के स्वतंत्र पत्रकार हिजबुल्लाह खान (Hizbullah Khan) लगातार अपने ट्वीट के जरिए देश के ताजा हालातों के बारे में दुनिया को रूबरू करवा रहे हैं. उन्होंने एक ट्वीट में पोल से बंधे दो नाबालिग बच्चों की तस्वीर शेयर की है. जिन्हें बेकरी से ब्रेड चुराने के जुर्म में तालिबान ने ही पकड़ा है.
captcha