IQNA

यूके ईंधन संकट: गैस स्टेशन के बाहर लंबी-लंबी कतारें, लोग आपस में झगड़ रहे, जानें ब्रिटेन में क्या हुआ

14:55 - September 30, 2021
समाचार आईडी: 3476439
तेहरान (IQNA) सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग बोतलों में तेल भरवा रहे हैं या गैस स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों या ड्राइवर्स आपस में झगड़ा कर रहे हैं.

लंदन. ब्रेग्जिट (brexit) की वजह से ब्रिटेन में ड्राइवर्स की कमी (Drivers crisis in Britain) हो गई है. जिसका खामियाजा इन दिनों ब्रिटेन की जनता को उठाना पड़ रहा है. पेट्राेल पंप और गैस स्टेशन (UK Fuel crisis) के बाहर गाड़ियों की लंबी कतारें हैं. बड़े शहरों में लोग रोज सुबह से ही ईंधन की तलाश में निकल रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग बोतलों में तेल भरवा रहे हैं या गैस स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों या ड्राइवर्स आपस में झगड़ा कर रहे हैं.
ईंधन आपूर्ति संकट को कम करने में मदद के लिए ब्रिटिश सैनिकों को कुछ दिनों के भीतर तैनात किए जाने की उम्मीद है. सरकार ने ब्रेग्जिट के बाद खाली हुए रिक्त पदों पर विदेशी श्रमिकों को जगह देने की अनुमति दे दी है. बता दें कि सप्ताह भर से चल रहे पेट्रोल संकट ने दहशत पैदा कर दी है और फोरकोर्ट में हिंसा तक देखी गई.
captcha