
काबुल. अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान(Taliban)के आंतक के खिलाफ अमेरिका (America) फिर से जंग की तैयारी कर रहा है. अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने इसके संकेत दिए हैं. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पेंटागन सचिव जॉन किर्बी ने कहा है कि अमेरिका को हक है कि वह अफगानिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक (Drone Strike) जारी रखे. उन्होंने आगे कहा कि हमें अधिकार है कि हम आतंक से लड़ाई लड़ते हुए अपने राष्ट्र को सुरक्षित करें.
पेंटागन की ओर से यह बयान उस समय जारी किया गया है जब तालिबान ने अमेरिका को चेतावनी जारी की है. दरअसल, अमेरिका के कुछ ड्रोन अफगानिस्तान के ऊपर उड़ते दिखाई दिए थे. इसके बाद तालिबान ने कहा कि अमेरिका दोहा समझौते का उल्लंघन कर रहा है. इसको लेकर अमेरिका को चेतावनी भी जारी की गई है.
स्रोत: NEWS18 हिन्दी