IQNA

तालिबान का खतरनाक मंसूबा! चीन से लगती अफगान सीमा पर तैनात किए आत्मघाती हमलावर

15:16 - October 03, 2021
समाचार आईडी: 3476455
तेहरान (IQNA) Taliban Suicide Bombers Afghanistans Border: उत्तर-पूर्वी प्रांत बडाखसान के डिप्टी गवर्नर मुल्ला निसार अहमद अहमदी ने कहा कि बटालियन को अफगानिस्तान की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा.
काबुल. अफगानिस्तान पर 15 अगस्त को कब्जा करने वाले तालिबान ने उत्तर-पूर्वी प्रांत बडाखसान में आत्मघाती हमलावरों ‘लश्कर-ए-मंसूरी’ की एक विशेष बटालियन बनाई है. खास बात यह है कि जिस प्रांत में तालिबान ने यह बटालियन तैयार की है, उसकी सीमा ताजिकिस्तान और चीन से लगती है. खामा प्रेस ने बताया कि विशेष बटालियन को बनाने के बारे में मीडिया से बात करते हुए, प्रांत के डिप्टी गवर्नर मुल्ला निसार अहमद अहमदी ने कहा कि बटालियन को अफगानिस्तान की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा.
अहमदी ने कहा, “बटालियन का नाम लश्कर-ए-मंसूरी ‘मंसूर सेना’ है और इसे देश की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा. इस सेना का काम पिछली अफगान सरकार के सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमले करना होगा
स्रोत: NEWS18  हिन्दी

captcha