
रूस टूडे के अनुसार, अल-अक्सा मस्जिद के प्रवक्ता शेख़ अकरमा सबरी ने अल-अक्सा मस्जिद में ज़ायोनी लोगों को पूजा करने की अनुमति देने के इज़राइली अदालत के फैसले के जवाब में कहा: "उनकी लालच का कोई अंत नहीं है और यह आक्रामकता, ग़ासिब शासन के लिऐ कोई अधिकार नहीं साबित करेगी। क्योंकि इस शासन की अदालत के पास इस तरह का फैसला जारी करने का कोई हक़ नहीं है।
यह बताते हुए कि ज़ायोनी शासन की अदालत का अल-अक्सा मस्जिद के खिलाफ एक नया आक्रमण है, उन्होंने कहा: अल-अक्सा मस्जिद ज्यादा सम्मानजनक और श्रेष्ठ है कि ऐसे फैसलों के खिलाफ़ झुक जाऐ।
सबरी ने कहा: "इजरायल की अदालत का फैसला अल-अक्सा मस्जिद के समय और स्थान के विभाजन का हिस्सा है, ज़ायोनी वर्षों से जिसकी योजना बना रहे हैं और कदम दर कदम लागू करने की कोशिश कर रहे हैं, और हर बार जब वे असफल होते हैं, तो वे फिर से प्रयास करते हैं। और फिर से वे अल-अक्सा मस्जिद के खिलाफ आक्रामक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने प्रयासों को नहीं छोड़ते हैं।
उन्होंने इस्राइली शासन को आक्रमण के परिणामों की चेतावनी दी और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अल-अक्सा मस्जिद के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
अल-कुद्स में ज़ायोनी शासन अदालत ने हाल ही में एक आदेश जारी किया जिसने अल-अक्सा मस्जिद में ज़ायोनी प्रार्थना और पूजा की अनुमति दी और जोर देकर कहा कि यह कानूनी है और अपराध नहीं है जब तक कि यह मौन में आयोजित किया जाता है।
4003095