IQNA

अफगानिस्तान पर क्या मास्टर प्लान बना रहे हैं अजीत डोभाल? दिल्ली में 10 नवंबर को कई देशों के NSA के साथ बड़ी बैठक बैठक के

14:02 - November 08, 2021
समाचार आईडी: 3476632
तेहरान (IQNA) Afghanistan, Taliban, NSA Level Meeting: सूत्रों ने न्यूज़18 को बताया कि रूस (Russia), ईरान (Iran), उज़्बेकिस्तान (Uzbekistan) और ताजिकिस्तान समेत अन्य मध्य एशियाई देशों के बैठक में शामिल होने से यह साफ हो जाता है यह सभी देश मानते हैं कि क्षेत्रीय स्तर पर शांति और सुरक्षा में भारत का किरदार महत्वपूर्ण है, और साथ ही यह देश भारत के साथ मिलकर साझा रणनीति के तहत आगे बढ़ना चाहते हैं. इस बैठक के लिए चीन (China) और पाकिस्तान (Pakistan) को भी न्यौता भेजा जा चुका है.
नई दिल्ल: 10 नवंबर को दिल्ली में अफगानिस्तान (Afghanistan) पर होने वाली बैठक में ईरान (Iran) और रूस (Russia) समेत मध्य एशिया देशों के NSA शामिल होंगे. सूत्रों ने न्यूज़18 को बताया कि NSA अजीत डोभाल (Ajit Doval) की अध्यक्षता वाली इस बैठक में अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के आने के बाद पैदा हुई सुरक्षा संबंधित चुनौतियों पर चर्चा होगी. साथ ही भारत समेत बैठक में शामिल हो रहे देश अफगानिस्तान में स्थिरता, समावेशी सरकार और तालिबान सरकार (Taliban Government) की मान्यता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे.
पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह साफ कर चुके हैं कि अफगानिस्तान की मौजूदा सरकार समावेशी नहीं है और बिना किसी बातचीत, समझौते के बनी है और ऐसे में जल्दबाजी में तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी जानी चाहिए. सूत्रों ने बताया कि भारत चाहता है कि अमरीकी सेना के अफगानिस्तान से लौटने के बाद उस देश की समस्याओं का हल अफगानियों द्वारा ही होना चाहिए.
सूत्रों ने न्यूज़18 को बताया कि रूस, ईरान, उज़्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान समेत अन्य मध्य एशियाई देशों के बैठक में शामिल होने से यह साफ हो जाता है यह सभी देश मानते हैं कि क्षेत्रीय स्तर पर शांति और सुरक्षा में भारत का किरदार महत्वपूर्ण है, और साथ ही यह देश भारत के साथ मिलकर साझा रणनीति के तहत आगे बढ़ना चाहते हैं.
स्रोत: NEWS18  हिन्दी       
captcha