IQNA

सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी भारत की यात्रा करेंगे, क्षेत्रीय सुरक्षा पर अहम बैठक में लेंगे भाग

14:32 - November 09, 2021
समाचार आईडी: 3476637
तेहरान(IQNA)ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी क्षेत्रीय सुरक्षा पर होने वाली तीसरी बैठक में भाग लेने के लिए भारत जाएंगे।
यह बैठक बुधवार 10 नवम्बर को नई दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी, रूस, चीन, भारत, उज़्बेकिस्तान, ताजेकिस्तान, तुर्कमनिस्तान और क़िरग़ेज़िस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भाग लेंगे। बैठक में क्षेत्र के सुरक्षा हालात पर चर्चा होगी। इस बैठक में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन उन्होंने इसमें हिस्सा लेने से इंकार किया है।  
इस्लामी गणतंत्र ईरान की पहल पर क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पहली बैठक वर्ष 2018 में तेहरान में आयोजित हुई थी जिसमें अफ़ग़ानिस्तान के हालात की समीक्षा की गई थी।

अहले बैत (अ.स) समाचार एजेंसी

captcha