IQNA

अमेरिकी शिविरों में अफ़गान शरणार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना

14:02 - November 16, 2021
समाचार आईडी: 3476674
तेहरान(IQNA)अमेरिकी आश्रयों में फंसे दसियों हजार अफ़गान शरणार्थी अत्यधिक गरीबी की दुनिया में जीने को मजबूर हैं।
हफिंगटन पोस्ट के अनुसार, टीकाकरण के बावजूद कम से कम 50,000 अफ़गान शरणार्थियों को अमेरिकी सैन्य ठिकानों में सबसे खराब स्थिति में रखा जा रहा है।
 
कुछ शरणार्थियों ने पत्रिका को बताया है कि भीषण ठंड के बावजूद उन्हें गर्म कपड़े उपलब्ध नहीं कराए गए हैं और वे शिविरों में ठंड की गंभीरता को लेकर चिंतित हैं.
 
अबू धाबी शरणार्थी शिविर में सैकड़ों अफगानों ने भी कल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे पिछले तीन महीने से दुख की दुनिया में जी रहे हैं और उन्हें अमेरिका ले जाने के मामले में भी टाल मटोल किया जा रहा है.
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अबू धाबी में रह रहे करीब 10,000 अफ़गान शरणार्थियों को अमेरिका या किसी अन्य यूरोपीय देश में वापस लाने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है.
स्रोतः अहले बैत (अ.स) समाचार एजेंसी।

 
captcha