IQNA

कनाडा के यहूदी एडमोंटन मस्जिद में बेघरों की मदद के लिए मिलकर काम कर रहे हैं

12:09 - January 07, 2022
समाचार आईडी: 3476913
तेहरान (IQNA) एडमोंटन यहूदियों के एक समूह ने शहर की सबसे पुरानी मस्जिद के साथ काम किया ताकि बेघरों को आश्रय और भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
एकना ने एडमॉन्टन सीटीवी न्यूज के अनुसार बताया कि, ये दान गुरुवार, 6 जनवरी को अल-रशीद मस्जिद को दान कर दिया गया था। एडमोंटन शहर में अल-रशीद मस्जिद ठंड के दिनों में बेघरों के लिए अपने दरवाजे खोलने के लिए प्रसिद्ध है।
अल-रशीद मस्जिद ने पिछले सप्ताह वित्तीय सहायता और स्वयंसेवकों के लिए आवेदन किया था।
एडमोंटन यहूदी समूह ने ट्विटर पर लिखा: कि "हम अल-रशीद को इस भीषण ठंड में बेघरों के लिए अपनी मस्जिद के दरवाजे खोलने के लिए धन्यवाद देते हैं।" हमने मस्जिद को लोग़ो के लिए खाना और पीने का पानी दान किया, जो रविवार तक सेवाएं मुहैया कराएगी।
अल-रशीद मस्जिद के प्रबंधन ने भी जवाब में लिखा: कि "इस तरह हमारा समुदाय एक साथ आता है। एडमोंटन यहूदीयो को हमारे पड़ोसियों की मदद करने के लिए धन्यवाद ।
एडमोंटन को इस सप्ताह की शुरुआत में कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी गई थी, गुरुवार की रात तापमान शून्य से 35 डिग्री नीचे चला गया था।
4026855
captcha