IQNA

कुरान की 21,000 प्रतियां; अफ्रीका के लिए तुर्की का एक साल का योगदान

14:56 - January 17, 2022
समाचार आईडी: 3476946
तेहरान (IQNA) तुर्की में एक राहत संगठन ने घोषणा किया कि 2021 के दौरान, उसने 7 अफ्रीकी देशों में कुरान को याद करने वाले छात्रों को पवित्र कुरान की लगभग 21,000 प्रतियां दान की हैं।

एकना ने तुर्की समाचार एजेंसी के अनुसार बताया कि तुर्की मानवीय राहत संगठन (IHH) ने एक बयान में कहा कि दुनिया भर में कई मुस्लिम बच्चे और युवा, क्योंकि उनके पास पवित्र कुरान की हार्ड कॉपी नहीं है, पारंपरिक तख्तीयों का उपयोग कुरान को याद करते हैं।
इस  संगठन ने एलान किया कि पिछले साल, गिनी और माली में छात्रों को मुद्रित कुरान की 13,500 प्रतियां, चाड में छात्रों को 2,900 प्रतियां, घाना में 2,000 प्रतियां, नाइजर और सूडान में 2,000 प्रतियां और सिएरा लियोन में 600 प्रतियां वितरित की गईं।
 इस संगठन ने कहा कि अब तक, उसने विभिन्न देशों में पवित्र कुरान के 263,000 संस्करणों को जरूरतमंदों को वितरित किया है।
4029183

captcha