
एकना ने स्पोटनिक के अनुसार बताया कि, अरब लीग के 32वें सम्मेलन में अपने भाषण में अरब लीग के महासचिव अहमद अबू अल-ग़ैस ने कहा कि "अरब दुनिया अभी भी एक कठिन ऐतिहासिक चरण में है जिसमें भू-राजनीतिक खतरे फैल रहे हैं।
उन्होंने कहा: कि "हमारे समाजों और सरकारों के सामने सुरक्षा, आर्थिक और सामाजिक चुनौतियां तेज हो रही हैं और वे अभी भी खतरनाक क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं और क्षेत्र में कुछ ताकतों की विस्तारवादी और आक्रामक नीतियों का सामना कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य आधिपत्य और प्रभाव का विस्तार करना है।
अरब लीग के महासचिव ने फ़िलिस्तीनी को अरबों की चिंता का विषय कहना जारी रखा और कहा: कि "फ़िलिस्तीन की रक्षा करना हम सभी की ज़िम्मेदारी है।"
उन्होंने आगे कहा: कि "इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता तभी संभव है जब इज़राइल द्वारा कब्जा किए ग़ए भूमि पर फिलिस्तीन कब्जा कर के राजधानी यरुशलम की 1967 की सीमाओं के भीतर एक फिलिस्तीनी राज्य का गठन किया जाए।
हमेशा की तरह, अरब लीग के महासचिव ने सभी फ़िलिस्तीनी भूमि की मुक्ति और फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की उनकी मातृभूमि में वापसी के दो सिद्धांतों का उल्लेख नहीं किया।
4037069