IQNA

इमाम काज़िम (अ.स) की शहादत की बरसी की पूर्व संध्या पर इराकी तीर्थयात्रियों की काज़मैन की ओर रवान्गी

14:28 - February 25, 2022
समाचार आईडी: 3477079
तेहरान(IQNA)इमाम काज़िम (अ.स) की शहादत की बरसी के अवसर पर हजारों इराकी तीर्थयात्री इराक़ के दक्षिणी क्षेत्रों से काज़मैन की ओर जा रहे हैं।

अल-कफ़ील इंटरनेशनल नेटवर्क के अनुसार, इराक़ी अज़ादार अपने हाथों में शोक झंडे और आंखों में आंसू और दुख से भरे दिलों के साथ इमाम काज़िम (अ.स) के पवित्र दरगाह की ओर बढ़ रहे हैं।
 
तीर्थयात्रियों की सेवा और उनकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए इराक के दक्षिणी प्रांतों से बग़दाद तक के मार्ग पर सर्विस परेड भी स्थापित की गई हैं।
 
अन्य इराकी प्रांतों में हुसैनी और अब्बासी आस्तानों से जुड़े हुसैनी जुलूसों के प्रतिनिधि इमाम काज़िम (अ) के तीर्थयात्रियों की सेवा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और इराकी सुरक्षा सेवाओं के सहयोग से काम कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि हर साल इमाम काज़िम (अ) की शहादत की बरसी(25 रजब को) पर इराक के अलग-अलग हिस्सों से इराकी शिया, शियों सातवें इमाम के पवित्र दरगाह पर जाते हैं और उस महान इमाम की शहादत पर मातम मनाते हैं। .
4038681

 

 

 

captcha