
डॉन न्यूज वेबसाइट के हवाले से, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मंगलवार को सर्वसम्मति से "इस्लामोफोबिया के खिलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय दिवस" नामक एक प्रस्ताव पारित किया।
इस संकल्प के अनुसार, आज 15 मार्च को इस्लामोफोबिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
प्रस्ताव इस्लामी देशों द्वारा प्रस्तुत किया गया था, और ईरान और पांच अन्य देशों ने इस प्रस्ताव पर वार्ता का नेतृत्व किया।
ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सऊदी अरब, जॉर्डन और इंडोनेशिया सहित इस्लामी देशों ने वार्ता का नेतृत्व किया और इस्लामोफोबिया से लड़ने के अपने दृढ़ संकल्प की पुष्टि की।
यह प्रस्ताव मुसलमानों के खिलाफ़ सभी अभद्र भाषा और हिंसा की निंदा करता है और मोहब्बत, सहिष्णुता और शांति को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को मजबूत करने का आह्वान करता है।
यह प्रस्ताव, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों से इस्लामोफोबिया के खिलाफ लड़ाई पर प्रभावी जानकारी प्रदान करने और इस दिन को मनाने का आह्वान करता है।
404306