IQNA

ज़ायोनी पुलिस ने क़ुद्स दिवस पर अल-अक्सा मस्जिद पर हमला किया

16:35 - April 29, 2022
समाचार आईडी: 3477278
तेहरान(IQNA)ज़ायोनी शासन बलों ने आज सुबह, 29 अप्रेल को अल-कुद्स दिवस के अवसर पर अल-अक्सा मस्जिद पर हमला किया, और फ़िलिस्तीनी उपासकों के साथ संघर्ष किया।

अल-कुद्स अल-अरबी के अनुसार, इन संघर्षों में, ग़ासिब शासन की सेनाओं ने फिलिस्तीनियों पर सीसा गोलियां चलाईं, और फिलिस्तीनी युवाओं ने भी आत्मरक्षा में पत्थर फेंके।
 
ज़ायोनी पुलिस ने युवा उपासकों को मस्जिद में प्रवेश करने से भी रोक दिया, और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि झड़पों में कई फ़िलिस्तीनी घायल हो गए।
 
फ़िलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया कि अल-अक्सा मस्जिद की झड़पों में 12 फ़िलिस्तीनी घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर अल-मकासिद अस्पताल ले जाया गया।
 
सैकड़ों फिलिस्तीनी पिछले शुक्रवार से अल-अक्सा मस्जिद में ऐतेकाफ़ कर रहे हैं, और सैकड़ों फिलिस्तीनियों ने आज सुबह अल-अक्सा मस्जिद में तकबीर कहते हुऐ प्रवेश किया ताकि रमजान के आखिरी शुक्रवार को जुमे की नमाज़ अदा करें कि कब्जाधारियों ने उन पर हमला किया था।
 4053432

captcha