IQNA

हरमैन के बीच हजारों तीर्थयात्रियों ने अरफ़ह की दुआ अदा की

17:14 - July 10, 2022
समाचार आईडी: 3477553
तेहरान(IQNA)इराक़ के अंदर और बाहर से आऐ हज़ारों शियाओं ने इस शनिवार को हरमैन के बीच शहीदों के सैय्यद और सरदार इमाम हुसैन (अ.स.) की दुआऐ अरफ़ह पढ़ा।

आस्ताने मुक़द्दस हुसैनी के हवाले से, कल शनिवार, ज़िल-हिज्जा की 9वीं, अरफ़ा के दिन के साथ, पूरे इराक़ और अन्य देशों से सैकड़ों हज़ार शिया तीर्थयात्री अरफ़ह प्रार्थना समारोह में शामिल होने के लिए कर्बला आए थे।ता कि इमाम हुसैन (अ.)की दुआऐ अरफ़ह समारोह में शामिल होसकें।
 
कोरोना महामारी के चलते दो साल की पाबंदियों के बाद इस साल करीब 50,000 ईरानी तीर्थयात्री ज़मीन और हवाई मार्ग से कर्बला पहुंचे।
 
कर्बला में अरफ़ह प्रार्थना समारोह, इस तथ्य के बावजूद कि इस शहर में हवा का तापमान कल 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, एक विशेष उत्साह के साथ आयोजित किया गया और तीर्थयात्रियों, जबकि हरमैन के बीच और इमाम हुसैन अ.स.और हज़रत अब्बास अ.स. के पवित्र रौज़ों के पास अन्य स्थानों में बैठे थे, अल्लाह ओर ज़रूरतमंद हाथों को उठाया और एक बार फिर ख़ुदा की रहमत का ऐतेराफ़ किया।
4069688

captcha