IQNA

अयातुल्लाह सैय्यद हुसैन सद्र का इराक़ में शांति और संवाद का आह्वान

16:01 - August 30, 2022
समाचार आईडी: 3477721
तेहरान(IQNA)इराक़ के प्रसिद्ध धार्मिक विद्वानों में से एक, अयातुल्लाह सैय्यद हुसैन सद्र ने सभी पक्षों से अपने हथियार डालने, बात करने और राजद्रोह की आग बुझाने का आह्वान किया।

इराकी समाचार एजेंसी के अनुसार, अयातुल्लाह सैय्यद हुसैन सदर ने इस सम्मानजनक आयत के साथ अपना संदेश शुरू किया: "«وَٱتَّقُواْ فِتْنَةً لَّا تُصِيبَنَّ ٱلَّذِينَ ظَلَمُواْ مِنكُمْ خَاصَّةً وَٱعْلَمُواْ أَنَّ ٱللَّهَ شَدِيدُ ٱلْعِقَابِ: और उस विपत्ति से डरो कि जब वह आता है, वह केवल ज़ुल्म करनेवालों के लिऐ नहीं होगा।" और जान लो कि परमेश्वर का अज़ाब बड़ा कठोर है" (अंफ़ाल पद 25)।
 
उन्होंने आगे सभी राजनीतिक और सामाजिक दलों को अपने हथियार डालने और तनाव और हमलों को रोकने के लिए आमंत्रित किया, जिसके परिणामस्वरूप इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में कई लोग मारे गए और घायल हुए।
 
उन्होंने कहा कि पार्टियों और सामुदायिक कार्यकर्ताओं से इराक़ का निर्माण करने की उम्मीद की जाती है; आग मत जलाओ, चाहे कितना भी राजनीतिक तनाव बढ़ जाए, यह गोलियों और नफरत से बेहतर है।
 
अयातुल्लाह सैय्यद हुसैन सद्र ने बताया कि जो भी इस में शामिल हैं वह एक ही देश, धर्म और एक ही माता-पिता और भाइयों के बच्चे हैं, और भाइयों के बीच युद्ध तर्कहीन और अमानवीय है और धर्म में इसका कोई स्थान नहीं है।
 
इस धार्मिक विद्वान ने आगे कहा: अली और हुसैन के बच्चों, आप सभी ने आतंकवाद के खिलाफ़ मुक्ति की लड़ाई में खून दिया और आप एक ही कुलीन कबीले से हैं और आप अहले-बैत के गुंबदों के नीचे प्रार्थना में हाथ उठाते हैं, राजनीतिक तनाव कैसे हो सकता है एक परिवार के सदस्यों को इस संघर्ष की ओर ले जाऐ? भाइयों के बीच युद्ध होता है तो बंदूक से निकलने वाली हर गोली भाई के सीने पर लगती है।
 
अंत में उन्होंने सभी राजनीतिक धाराओं और इराक़ के लोगों से बात करने और देशद्रोह की आग को शांत करने का आह्वान किया और कहा कि यदि कोई अन्य विकल्प नहीं है, तो मौन बेहतर होगा और घर पर रहना अधिक फायदेमंद और धर्मपरायणता से करीब होगा।
4081900

 

captcha