IQNA

कर्बला के रास्ते में ज़ीक़ार प्रांत का सबसे बड़ा अरबईनी जुलूस + फोटो

16:06 - September 09, 2022
समाचार आईडी: 3477753
तेहरान(IQNA)इस वर्ष भी, पिछले वर्षों की तरह, इराक़ के ज़ीक़ार प्रांत के लोगों ने अरबईन के महान पुनरुत्थान में भाग लेने के लिए सबसे बड़ा पैदल जुलूस निकाला है।

अल-नासिरिया समाचार चैनल के अनुसार, इराक़ के ज़ी-क़ार प्रांत के हज़ारों लोग महान अरबईन में भाग लेने के लिए प्रांत की राजधानी अल-नासिरिया शहर से पैदल जुलूस की सूरत में 270 किमी की यात्रा कर्बला तक करते हैं। ।
 
इस प्रांत के अंजुमनें भी पिछले वर्षों की तरह पैदल मार्ग के हर क्षेत्र में तीर्थयात्रियों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
 
ज़ीक़ार प्रांत का स्थान
ज़ीक़ार प्रांत सुमर की प्राचीन सभ्यता का स्थान है और उर, एरिडु, लागाश और नेगिरसु जैसे प्राचीन शहरों के खंडहर वहां स्थित हैं।
 
यह प्रांत इराक़ के दक्षिण में स्थित है और इसका केंद्र नासिरियह शहर है।
 
इस प्रांत की आबादी करीब दस लाख 800 हजार है, जिनमें से ज्यादातर शिया हैं। साऐबी के समूह भी इस प्रांत में रहते हैं।
4084233

 
captcha