IQNA

विश्व नेत्रहीन दिवस के अवसर पर

अंधे हाफिजे कुरान का अल्लाह के लिए अंधा प्यार

17:22 - October 16, 2022
समाचार आईडी: 3477897
तेहरान (IQNA) कुरान मजीद के नाबीना हाफिज कहते हैं कि कुरान को कंठस्थ करने की कृपा से सब कुछ मेरे हाफजे में रहता है। आज मुझे अल्लाह से और कुरान की तिलावत से प्यार है और मुझे अपने अंधेपन का अफसोस नहीं है;

कुरान मजीद के नाबीना हाफिज कहते हैं कि कुरान को कंठस्थ करने की कृपा से सब कुछ मेरे हाफजे में रहता है। आज मुझे अल्लाह से और कुरान की तिलावत से प्यार है और मुझे अपने अंधेपन का अफसोस नहीं है; मैं अल्लाह से कहता हूं कि मेरे प्रभु, क्योंकि मेरे अंधेपन में तेरी इच्छा थी, मैं तेरी इच्छा से संतुष्ट हूं; मैं कहता हूं कि अगर अल्लाह एक हजार दरवाजे बंद करता है, तो वे एक दरवाजा जरूर खोलता है और मैं उस एक दरवाजे से संतुष्ट हूं।

परहाम ईरानपुर, हमदान का एक 16 वर्षीय लड़का है, जिन्हों ने बचपन की बीमारी के कारण दोनों आँखें खो दी थीं।

एकना से बात करते हुए उन्होंने कहा: मैंने दो या तीन साल की उम्र में एक बीमारी के कारण अपनी आँखें खो दीं और मेरी समस्याओं के लिए कीमोथेरेपी से इलाज किया गया।

उन्होंने कहा कि यह समस्या मुझे अपने जीवन से निराश नहीं कर सकी। मैंने आठ साल की उम्र में कुरान को याद करना शुरू कर दिया था, हालाँकि, उससे पहले भी, जब मैं 6 साल का था, मैं अपने पिता के साथ कुरान के छोटे-छोटे सूरों को याद करता था और 6 साल की उम्र के बाद, मैं बाकायदा रूप से और गंभीरता से कुरान को याद करता रहा।

इस हमदानी युवक ने कहा कि मुझे पूरा कुरान याद करने में सात साल लग गए। उन्होंने कहा कि कुरान हिफ्ज में लंबे समय लगने के पीछे मेरी बीमारी और अन्य मुश्किलें थीं और अल्लाह का शुक्र है कि मैंने हिफ्जे कुरान को पूरा कर लिया है।

उन्होंने कहा कि मेरे पास जो कुछ भी है वह कुरान के आशीर्वाद के कारण है और मेरे विचार में विकलांग होना कोई परिसीमन नहीं है।

और आज हम सब का फ़र्ज़ है कि हम इस्लाम, क़ुरआन और अहल-बैत के रास्ते पर चलते रहें। और यह सआदत और सरबुलंदी का रास्ता है।

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विकलांग लोगों से काम लेने के लिए वातावरण बनाने पर जोर दिया और कहा मैं अक्सर तिलावत सुनकर और कभी-कभी ब्रेल द्वारा याद करता हूं और इसे रोजाना दोहराता हूं।

हिफ्ज़े क़ुरान की एक अजीब हकीकत है और हम उसका रूप ही देखते हैं, क़ुरान की बरकत से सब कुछ मेरी याद में रह जाता है।

आज मुझे अल्लाह से और कुरान की तिलावत से प्यार है और मुझे अपने अंधेपन का अफसोस नहीं है; मैं अल्लाह से कहता हूं कि मेरे प्रभु, क्योंकि मेरे अंधेपन में तेरी इच्छा थी, मैं तेरी इच्छा से संतुष्ट हूं; मैं कहता हूं कि अगर अल्लाह एक हजार दरवाजे बंद करता हैं, तो वे एक दरवाजा जरूर खोलता है और मैं उस एक दरवाजे से संतुष्ट हूं।

https://hamedan.iqna.ir/fa/news/4090751/

captcha