हज़रत ज़ैनब की ज़रीह को, जोकि हज़रत अब्बास (अलाइहिस सलाम) के रोज़े द्वारा बनाई है, इसके स्थान पर स्थापित कर दिया गया है और वो अनावरण के लिए तैयार है।
अल-अयमा अल-इसना अशर साइट से एकना की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ैनब कुबरा सलामुल अल्लाह अलैहा की ज़रीह, जिसका नक्शा हजरत अब्बास की दरगाह ने बनाया था और ज़रीह भी उन्हीं ने बनाई थी, उसे अब दमिश्क में स्थानांतरित कर दिया गया है और अब इराकी विशेषज्ञों द्वारा जनाबे ज़ैनब के रोज़े में स्थापित किए जाने के बाद यह अनावरण के लिए तैयार है।
इससे पहले, जनाबे अब्बास (अलैहिस सलाम) के रोज़े के कार्यालय के एक अधिकारी जवाद अल-हसनवी ने कहा कि नई ज़रीह का उद्घाटन 15 अक्टूबर को ज़ैनब सलामुल अल्लाह अलैहा के हरम में किया जाएगा, और उस दिन, दो उद्घाटन समारोह होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि इनमें से एक उद्घाटन औपचारिक होगा और दूसरा उद्घाटन आम लोगों की भागीदारी से किया जाएगा. औपचारिक उद्घाटन हरम के अंदर होगा और आम जनता के लिए उद्घाटन उसी दिन शाम सात बजे हरम के प्रांगण में होगा.
जनाबे जैनब की दरगाह के संरक्षक मोहसिन हर्ब ने भी खबर दी है कि हज़रत जैनब की नई ज़रीह का उद्घाटन करने के लिए आपके महान व्यक्तित्व के अनुरूप बहुत विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे।
मानचित्रण, निर्माण और स्थापना से लेकर इस ज़रीह से जुड़े सभी चरण, रोज़ए हज़रत अब्बास (अलैहिस सालम) की ओर से किया गया है।
https://iqna.ir/fa/news/4092056