
क़तर में 2022 विश्व कप कल रात अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के चैंपियन बनने के साथ समाप्त हुआ। दुनिया भर के अरबों लोगों ने 2022 फीफा विश्व कप देखा, जिसकी मेज़बानी पहली बार मध्य पूर्व में एक मुस्लिम देश ने की थी। हालाँकि, एक इस्लामिक देश में इन प्रतियोगिताओं के आयोजन ने पहले ही लंबे समय से पश्चिमी देशों से कई आलोचनाएँ देखी हैं।
क़तर की पश्चिमी मीडिया की आलोचना के आयामों को और स्पष्ट करने के लिए, इक़ना समाचार एजेंसी ने ओआरएसएएम सेंटर (सेंटर फॉर मिडल ईस्ट स्टडीज) में उत्तर अफ्रीकी अध्ययन के विशेषज्ञ अब्दुल नूर टॉमी का साक्षात्कार लिया।
टॉमी का कहना है कि पश्चिमी लोगों की "अनुचित" आलोचना उनके अहंकार के साथ-साथ इस घटना के उद्देश्य के बारे में उनकी गलतफ़हमी को दर्शाती है। उन्होंने कहा: "फुटबॉल अब केवल गरीब लोगों के लिए एक लोकप्रिय शगल नहीं है, और यह बात विश्व मंच पर एक गंभीर भू-राजनीतिक आर्थिक घटना बन गई है।"
उन्होंने विश्व कप के हजारों दर्शकों को इस्लाम से परिचित कराने के लिए क़तर द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों और इस्लाम के प्रति बढ़ती जागरूकता और इस्लामोफोबिया का मुकाबला करने में उसके प्रभाव के बारे में बात करते हुऐ कहा: वास्तव में, यह बहुत अच्छा हुआ कि क़तर ने अपने मूल्यों और इस्लामी दुनिया के मूल्यों को दिखाया और यह साबित किया कि मुसलमान कैसे हैं और वे अपने मूल्यों के लिए क्यों खड़े हैं। जो धर्म द्वारा प्रदान किए गऐ हैं।
टॉमी ने आगे कहा: हम अपने मूल्यों से कभी पीछे नहीं हटेंगे और यह क़तर के लिए बहुत अच्छा है।
मध्य पूर्व के मुद्दों पर इस विशेषज्ञ ने आगे कहा: मुख्य समस्या यह है कि पश्चिम और उसके अभिजात वर्ग "गलत गर्व" के कारण इसे समझना नहीं चाहते हैं क्योंकि वे अभी भी दक्षिण के देशों को अपने हीन लोगों के रूप में देखते हैं जिनके पास संस्कृति नहीं है और उन्हें पश्चिमी मूल्य (वे जो भी हों) का पालन करना चाहिए।
उन्होंने जारी रखा: दूसरी वह भयानक छवि है जो पश्चिमी लोगों ने मुसलमानों की दिखायी और उस से लाभ उठा रहे है, यानी मुसलमानों की एक काली छवि जो आतंकवाद और अराजकता से जुड़ी है, और अरबों को आतंकवाद और अराजकता से जुड़ा दिखाती है। लेकिन इस बार, क़तर ने एक अलग चेहरा दिखाया, और वास्तव में, क़तर ने जो किया है, उस पर हम मुसलमानों और अरबों को गर्व है
विश्व कप में उपस्थित सभी मुसलमानों ने दिखाया कि फुटबॉल, अर्थव्यवस्था और मानवता के मामले में उनकी कितनी उच्च स्थिति है, और अंत में दिखाया कि हम सभी के मूल्य समान हैं।
4107970