IQNA

अयातुल्लाह सीस्तानी ने भूकंप पीड़ितों को सहायता में तेजी लाने का आह्वान किया

15:18 - February 08, 2023
समाचार आईडी: 3478539
तेहरान(IQNA)ग्रैंड अयातुल्लाह सीस्तानी के कार्यालय ने एक बयान प्रकाशित करके तुर्की और सीरिया में भूकंप के पीड़ितों के साथ सहानुभूति और एकजुटता व्यक्त की और इस दुर्घटना के पीड़ितों को सहायता में तेजी लाने का अनुरोध किया।

मध्य पूर्व समाचार के अनुसार, नजफ़ अशरफ़ में सर्वोच्च शिया प्राधिकरण के कार्यालय के आधिकारिक बयान में, जो आज सुबह, बुधवार, 8 फरवरी को प्रकाशित किया गया, यह कहा गया है कि एक शदीद भूकंप ने हाल ही में तुर्की और सीरिया के बड़े हिस्से को हिला दिया।प्राप्त जानकारी के आधार पर इस देश में बहुत लोग मारे गऐ और घायल हुऐ और घरों और बुनियादी ढांचों के व्यापक सामग्री क्षति का कारण बना है, और इतिहास के आधुनिक युग में यह एक मानव आपदा है जिसे दर्ज नहीं किया जा सकता है।
इस बयान में कहा गया है कि नजफ़ अशरफ़ में सर्वोच्च धार्मिक प्राधिकरण उन लोगों के साथ सहानुभूति और एकजुटता व्यक्त करता है जिन्होंने इस बड़ी त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है और सर्वशक्तिमान ईश्वर से उनके लिए धैर्य और शांति और घायलों और बीमारों के लिए चिकित्सा और स्वास्थ्य की मांग करते हैं।
शिया सर्वोच्च सत्ता के बयान में उम्मीद जताई गई है कि संबंधित पक्ष और परोपकारी जल्द से जल्द पीड़ितों की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए कार्रवाई करेंगे।
4120687
آماده//آیت‌الله سیستانی تسریع در کمک‌رسانی به آسیب‌دیدگان زلزله را خواستار شد

captcha