IQNA

संसद के अध्यक्ष की उपस्थिति के साथ

ईरान की अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आज शाम को होगा

12:58 - February 18, 2023
समाचार आईडी: 3478585
तेहरान(IQNA) इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की 39वीं अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 18 फ़रवरी शनिवार की दोपहर में इस्लामी देशों के शिखर सम्मेलन के हॉल में इस्लामिक पार्लीमेंट के अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

इक़ना के मुताबिक, इस्लामी गणराज्य ईरान की 39वीं अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह शनिवार 18 फरवरी दोपहर को इस्लामी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ और सांस्कृतिक और कुरानिक संगठन और संस्थान के प्रबंधकों और इस्लामी संसद के प्रतिनिध्यों के एक समूह की उपस्थिति में होगा।
 
तदनुसार, यह समारोह 16:00 बजे इस्लामिक देशों के शिखर सम्मेलन के हॉल में हमारे देश के राष्ट्रगान की धुन के साथ शुरू होगा, और उसके बाद, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के अंतिम संस्करण (38वें संस्करण) के विजेता हादी मोवह्हिद अमीन कलामुल्लाह मजीद की आयतें पढ़ेंगे।
 
हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन सैय्यद मेहदी ख़ामोशी, अवक़ाफ़ और चैरिटेबल अफेयर्स ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख का भाषण और स्वागतम, साथ ही संस्कृति और इस्लामी मार्गदर्शन मंत्री मोहम्मद मेहदी इस्माइली का भाषण, 39वीं ईरान अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के अन्य भाग हैं।
 
उद्घाटन समारोह के अन्य कार्यक्रमों में यह है कि हमारे देश के प्रमुख कवि हसन खांची भी शामिल होंगे। खुज़ेस्तान प्रांत के चयनित तवाशीह समूह का प्रदर्शन और 39वीं ईरानी अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के वृत्तचित्र का प्रसारण इस आयोजन के अन्य कार्यक्रमों में शामिल हैं।
मजीद यराक़ बाक़ान और अहमद नजफ़ इस समारोह के प्रभारी हैं।
4122686

 

captcha