IQNA

बहरीनी आलिम की भूख हड़ताल

14:37 - March 10, 2023
समाचार आईडी: 3478701
तेहरान(IQNA)बहरीन के आलिम और इस देश की संसद के पूर्व सदस्य, जो अल खलीफा शासन द्वारा क़ैद हैं, ने अपनी भूख हड़ताल की घोषणा की।

अल-अहद समाचार साइट के अनुसार, शेख हसन ईसा, बहरीन की संसद के पूर्व सदस्य, ने जो अल-खलीफ़ा शासन की जेलों में हैं, अपनी स्वतंत्रता और स्वास्थ्य से संबंधित कारणों से और बहरीन की स्थिति की ओर विश्व अंतर-संसदीय संघ की बैठक में भाग लेने वालों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपनी भूख हड़ताल की घोषणा की।
 
शेख़ ईसा की कार्रवाई अंतर-संसदीय संघ की बैठक के समय है, जो 11-15 मार्च को बहरीन में अपना 146वां सत्र आयोजित करने वाली है, और 179 देशों के 2,000 सांसदों और अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है।
 
संसद के पूर्व सदस्य, शेख़ हसन ईसा, लगभग 9 वर्षों से अल-खलीफा शासन की जेलों में हैं, और इस समय के दौरान, वह अपनी शांतिपूर्ण गतिविधियों और विधायिका में सुधार और न्याय, स्वतंत्रता और लोकतंत्र प्राप्त करने तथा अपने अनुरोधों के कारण सबसे खराब यातनाओं और प्रतिशोध के अधीन रहे हैं।
 
बहरीन के अधिकारियों ने अपने जेलों में बड़ी संख्या में विरोधियों को हिरासत में लिया है, जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण संसद के पूर्व सदस्य शेख अली सलमान हैं, जो बहरीन की संसदीय गतिविधि के इतिहास में सबसे बड़े संसदीय गुट के प्रमुख हैं।
4127141

captcha