IQNA

15:39 - April 05, 2023
समाचार आईडी: 3478865
इस्लामी सहयोग संगठन:

भारत में एक मुस्लिम स्कूल को जलाना इस्लामोफोबिया का एक उदाहरण है

तेहरान (IQNA) एक बयान में, इस्लामिक सहयोग संगठन ने भारतीय राज्य बिहार में एक इस्लामिक स्कूल को जलाने और इस घटना में पवित्र कुरान की बेअदबी को इस्लामोफोबिया और इस देश में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा में वृद्धि का एक स्पष्ट उदाहरण बताया है।

भारत में एक मुस्लिम स्कूल को जलाना इस्लामोफोबिया का एक उदाहरण है

इकना ने अल जज़ीरा के अनुसार बताया कि, इस्लामिक सहयोग संगठन ने घोषणा किया कि रामनवमी उत्सव में भाग लेने वालों की हिंसा भारत में "बढ़ते इस्लामोफोबिया की स्पष्ट अभिव्यक्ति" है।
इस संगठन ने बिहार राज्य के एक इस्लामिक स्कूल में हुई हिंसा और तोड़-फोड़ की घटनाओं की निंदा की।
इस संगठन के बयान में कहा गया है कि 9 दिनों के इस त्योहार के दौरान मुसलमानों पर हमले के मामले "भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया और मुस्लिम समुदाय के व्यवस्थित लक्ष्यीकरण का एक स्पष्ट अभिव्यक्ति" हैं।
भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बयान की निंदा किया और घोषणा किया कि इस्लामिक सहयोग संगठन ने भारत सरकार के खिलाफ प्रचार शुरू कर दिया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर दावा किया: कि यह बयान उनके भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है, जो उनकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाता है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने संकेत दिया कि हिंदू चरमपंथियों के बड़े जुलूस तलवारों, लाठियों और अन्य हथियारों के साथ कई शहरों में मुस्लिम इलाकों से गुजरे, घृणास्पद नारे लगाए और कुछ स्थानों पर मुस्लिम घरों और दुकानों में आग लगा दी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, त्योहार के दौरान हिंसा में कम से कम दो लोग मारे गए, जिनमें से एक बिहार राज्य में भी शामिल है, जहां अधिकारियों ने सैकड़ों दंगा पुलिस को तैनात किया और भड़कने से रोकने के लिए सेलफोन इंटरनेट काट दिया।
  इस्लामिक सहयोग संगठन ने कहा कि त्योहार के दौरान हिंसा के कारण बिहार में एक हिंदू चरमपंथी समूह द्वारा एक मुस्लिम स्कूल और उसके पुस्तकालय को जला दिया गया। पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से हिंसा की इसी तरह की घटनाओं की सूचना मिली, जिससे देश भर में 100 से अधिक गिरफ्तारियां हुईं।
इस्लामिक सहयोग संगठन के सचिवालय ने भारतीय अधिकारियों से ऐसे कार्यों के अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने और देश में मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा, अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
आलोचकों का कहना है कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद से चरमपंथी हिंदू समूह मुसलमानों के खिलाफ अधिक हिंसा कर रहे हैं।
4131568

captcha