IQNA

अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता «إِنَّ لِلْمُتَّقِينَ مَفَازًا» के अंतिम विजेता की घोषणा की गई।

15:04 - April 21, 2023
समाचार आईडी: 3478966
तेहरान(IQNA)16वीं अंतरराष्ट्रीय कुरान पाठ प्रतियोगिता «إِنَّ لِلْمُتَّقِينَ مَفَازًا» का अंतिम चरण कल रात आयोजित किया गया और इस पाठ्यक्रम के शीर्ष पांच पाठकों के नामों की घोषणा की गई।

अल-कौसर नेटवर्क के जनसंपर्क के अनुसार, पांच पाठकों ने "मुफ़ाज़ा" प्रतियोगिता के अंतिम चरण में जगह बनाई, जिसमें अफगानिस्तान से मुर्तेज़ा निसार अहमद रहमानी, ईरान से मुज्तबा हरंदीज़ादेह, इराक़ से मोहम्मद ज़लीफ़ अतीयेह, मिस्र से मोहम्मद इब्राहिम मोहम्मद इस्माइल और लेबनान के साद मोहिउद्दीन फ़रीजेह ने इस टूर्नामेंट के अंतिम विजेता का निर्धारण करने के लिए कल रात मुकाबला किया।
 
इस चरण के अंत में, अफगानिस्तान से मुर्तेज़ा निसार अहमद रहमानी ने पहला स्थान हासिल किया, और इराक़ से मोहम्मद ज़लीफ़ अतीयह, ईरान से मुज्तबी हरंदीज़ादेह, लेबनान से साद मोहिउद्दीन फ़रीजा और मिस्र से मोहम्मद इब्राहिम मोहम्मद इस्माइल ने क्रमशः दूसरा से पाँचवाँ स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता «إِنَّ لِلْمُتَّقِينَ مَفَازًا»  के 16वें संस्करण की जूरी में 8 देशों के 20 प्रमुख कुरान के उस्ताद शामिल थे जिन्होंने पाँच समितियों के रूप में प्रतिभागियों के पाठ का मूल्यांकन किया।
 
अल-कौसर टीवी चैनल के तत्वावधान में रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर बुधवार, 22 मार्च, 2023 की शाम को 16वीं अंतरराष्ट्रीय कुरानिक प्रतियोगिता «إِنَّ لِلْمُتَّقِينَ مَفَازًا»  शुरू हुई।
इसके अलावा, इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पंजीकरण उसी समय शुरू हुआ जब इमाम अली (अ.स) का जन्म दुवस था, जो रजब की तेरहवीं थी और इमाम महदी (अ.स) के जन्म सालगिरह शाबान के पंद्रहवीं पर समाप्त हुआ।
 
रुचि रखने वालों ने प्रतियोगिता सचिवालय को 2 से 3 मिनट के लिए एक खंड (161 से 165 सूरह अनाम या 142 से 144 सूरा आराफ़ या 110 से 115 सूरा हुद) में से एक से अपना ऑडियो या वीडियो पाठ भेजा; उसके बाद, प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सस्वर पाठों का मूल्यांकन किया गया और रमज़ान के पवित्र महीने की पहली 24 रातों में प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरणों में सर्वश्रेष्ठ पाठों ने भाग लिया, और शीर्ष 24 वाचकों के साथ-साथ एक वाचक जिसे लोकप्रिय वोट से चुना गया था।, सेमी-फ़ाइनल चरण में पंहुचे और अंत में, पांच चयनित वाचकों ने गुरुवार शाम, 20 अप्रेल को प्रतिस्पर्धा की, और सर्वश्रेष्ठ का निर्धारण किया गया।
4135744
برنده نهایی مسابقات بین‌المللی قرآن «إِنَّ لِلْمُتَّقِينَ مَفَازًا» معرفی شد

captcha