
येनी शफ़क़के अनुसार, मंगलवार को ज़ायोनी सैनिकों ने कब्जे वाले यरुशलम में अल-अक़्सा मस्जिद में ओज़गे जान मुतलू नाम की एक 24 वर्षीय तुर्की महिला को गिरफ्तार किया।
चरमपंथियों ने आज सहरगाह ज़ायोनी पुलिस के सहयोग से के अल-अक़्सा मस्जिद पर हमला किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तुर्की की यह युवती अल-अक़्सा के पूर्वी हिस्से में बाब अल-रहमा के पास कुरान पढ़ रही थी।
ज़ायोनी सैनिकों ने तुर्की की इस युवती का बैग छीन लिया और उसे वहां से दूर र दिया। अनातोली रिपोर्टर ने कहा कि लड़की ने अपना बैग वापस पाने के लिए पुलिस का पीछा किया और जब वह अल-अक़्सा मस्जिद लौटने जा रही थी, तो उसे कुछ अधिकारियों ने हिरासत में लिया और फिर से मस्जिद से बाहर निकाल दिया।
इस ख़बर के प्रकाशित होने तक ज़ायोनी सेना ने इस घटना के बारे में अनातोलिया समाचार एजेंसी के सवालों का जवाब नहीं दिया।
4136498