
बवाबा अल-अहराम के हवाले से, मस्जिद अल-हराम और मस्जिद अल-नबी के सामान्य निदेशालय के भाषा और अनुवाद विभाग के उप प्रमुख अब्दुल अज़ीज़ अल-हमीदी ने मस्जिद अल-हराम के शुक्रवार की प्रार्थना उपदेशों के दुनिया की 10 भाषाओं में एक साथ अनुवाद की घोषणा की।
इस संबंध में, उन्होंने कहा: अपनी सेवाओं को और अधिक व्यापक बनाने के लिए, मस्जिद अल-हराम अनुवाद संस्थान मस्जिद अल-हराम के शुक्रवार की प्रार्थना उपदेशों और ख़ुतबों का एक साथ अनुवाद दुनिया भर में रुचि रखने वालों के लिए 10 भाषाओं में करता है।
अल-हमीदी ने कहा: इन उपदेशों का अंग्रेजी, फ्रेंच, उर्दू, फारसी, तुर्की, मलय, रूसी, चीनी, बंगाली और हौसा भाषाओं में अनुवाद किया जाऐगा, और रुचि रखने वाले इस अनुवाद को मस्जिद हराम के उपदेशक के उपदेशों को ऐक साथ दो पवित्र मस्जिदों के सामान्य निदेशालय के इलेक्ट्रॉनिक मंच या रेडियो तरंगों के माध्यम से सुन सकते हैं। ।
सऊदी के इस अधिकारी ने कहा कि अरफ़ह के उपदेशों का दुनिया की 10 भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा और यह पवित्र मस्जिदों की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
4140876