IQNA

एक़ना के साथ एक इंटरव्यू में लेबनानी सुधार और एकता आंदोलन के प्रमुख:

इमाम खुमैनी इस्लामिक उम्माह के अधिकार और एतबार को कुरान के पालन पर निर्भर मानते थे

7:35 - June 11, 2023
समाचार आईडी: 3479266
तेहरान एक़ना; लेबनानी सुधार और एकता आंदोलन के प्रमुख शेख माहेर अब्दुल रज्जाक ने इमाम खुमैनी (आरए) को इस्लामिक एकता और इस्लामी उम्माह के जमावड़े के संस्थापक के रूप में वर्णित किया और कहा: उन्होंने कुरान के पालन को इस्लामी उम्माह के लिए एतबार और अधिकार का स्रोत माना ।

शेख माहिर अब्दुल रजाक ने इकना के साथ इंटरव्यू देते हुए कहा की इमाम खोमेनी हमेशा कुरान की अखलाक की ईमान की और समाजी जिंदगी की पाबंदी पर जोर देते थे।

उन्होंने कहा कि आज इस्लामी उम्मत को एक उम्मत और कुरान से लगाव रखने वाली कौम होना चाहिए और दुश्मन की साजिशों के मुकाबिल में खड़े होकर उन साजिशों का मुकाबला करना चाहिए जो इस कौम की ताकत और पक्के इरादे की मुखालिफ है।

अब्दुल रज्जाक ने जोर देकर कहा कि इस कौम की ताकत उसके इतिहाद और एके में है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा बेहतर गुफ्तगू की दावत देते रहेंगे ताकि हर तरह की रुकावट खत्म हो जाए और दुश्मन को कोई मौका ना मिले क्योंकि दुश्मन हमारी ताक में बैठे हुए हैं और हम पर निशाना साध रहे हैं और वह चाहते हैं कि हमारे दरमियान तफरका पैदा हो जाए और हमारा इरादा कमजोर हो जाए और हमारी ताकत खत्म हो जाए।

captcha