IQNA

खुदा के घर की ज़ियारत के लिए साल भर यात्रा / एक भारतीय मुस्लिम शख्स ने मक्का में दाखिल होने के लिए 8,640 किमी पैदल यात्रा किया

17:47 - June 12, 2023
समाचार आईडी: 3479279
तेहरान (IQNA) केरल के एक भारतीय मुस्लिम व्यक्ति "शिहाब छोतूर", हज अनुष्ठान करने के लिए लगभग 8,640 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के बाद मक्का पहुंचे हैं।

इक़ना ने« aboutislam» के अनुसार बताया कि, केरल के एक भारतीय मुस्लिम व्यक्ति "शिहाब छोतूर", हज अनुष्ठान करने के लिए लगभग 8,640 किलोमीटर पैदल यात्रा करने के बाद मक्का पहुंचे।
अपने गृहनगर में एक सुपरमार्केट चलाने वाले छोतूर प्राचीन काल में मक्का की पैदल यात्रा करने वाले लोगों की कहानियां सुनकर बड़े हुए थे, इसलिए पिछले साल उन्होंने खुद ऐसा करने का फैसला किया।
उन्होंने इस कठिन यात्रा को पिछले साल जून में भारत, पाकिस्तान, ईरान, इराक और कुवैत से होते हुए शुरू किया था, जब तक कि वह 12 महीने और 5 दिनों के बाद 7 जून को सऊदी अरब पहुंचे।
सितंबर में जब वह पंजाब के वाघा बॉर्डर पहुंचे तो पाकिस्तानी अधिकारियों ने वीजा नहीं होने की वजह से उन्हें रोक दिया था।
फरवरी 2023 में वीजा प्राप्त करने के बाद, छोतूर आखिरकार पाकिस्तान में प्रवेश करने और सऊदी अरब की अपनी यात्रा फिर से शुरू करने में कामयाब रहा। जब उसने पिछले महीने सऊदी अरब में प्रवेश किया, तो वह मक्का जाने से पहले मदीना गया और फिर 9 दिनों में मदीना से मक्का तक 440 किलोमीटर की यात्रा किया।
इस तरह की अन्य कहानियों ने, विशेष रूप से समारोहों के प्रदर्शन के संबंध में, हमेशा ध्यान आकर्षित किया है।
इसके अलावा, जून 2022 में, युवा इंडोनेशियाई "मुहम्मद फुजान" की मक्का की यात्रा में साढ़े सात महीने से अधिक का समय लगा, और उन्होंने मक्का तक पहुँचने के लिए लगभग पाँच हज़ार किलोमीटर साइकिल चलाई थी।

http://shabestan.ir/detail/News/1272597

captcha