IQNA

शेख़ अफ़ीफ़ नाबुलसी की मृत्यु के चलते

लेबनान में हिज़्बुल्लाह के महासचिव को क्रांति के नेता का शोक संदेश

15:17 - July 15, 2023
समाचार आईडी: 3479465
तेहरान (IQNA)एक संदेश में, अयातुल्ला ख़ामेनेई ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के महासचिव श्री सैय्यद हसन नसरुल्लाह को मुजाहिद आलिम हुज्जतुल इस्लाम वल-मुस्लिमीन शेख़ अफ़ीफ़ नाबुलसी की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

सर्वोच्च नेता के कार्यालय के सूचना आधार के हवाले से; इस्लामी क्रांति के नेता के संदेश का पाठ इस प्रकार है:
"بسم‌الله‌الرحمن‌الرحیم
श्री हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन, श्री सैय्यद हसन नसरल्लाह, प्रिय भाई, दामा इज़्ज़हु
سلام علیکم و رحمةالله
मैं मुजाहिद विद्वान श्री हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन शेख़ अफ़ीफ़ नाबुलसी की मृत्यु पर उनके प्रिय परिवार और लेबनान और फिलिस्तीन के सभी मुजाहिदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, और मैं उनके लिए ईश्वर की दया और क्षमा की प्रार्थना करता हूं।
मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्य, सफलता और बढ़ती गरिमा की कामना करता हूं।
والسلام‌علیکم و رحمةالله
सैयद अली ख़ामेनई
14/07/2023
लेबनान के प्रसिद्ध विद्वानों और ज़ायोनी शासन के खिलाफ़ इस्लामी प्रतिरोध के प्रमुख समर्थकों में से एक शेख़ अफ़ीफ़ अल नाबुलसी का लंबी बीमारी के बाद कल सुबह निधन हो गया।
4155024
 

captcha