IQNA

कर्बला के तीर्थयात्रियों के साथ;

मेहरान सीमा से कर्बला तक 90 हजार ईरानी तीर्थयात्रियों के आगमन से लेकर इराक में आशूरा की तैयारियों तक

16:03 - July 26, 2023
समाचार आईडी: 3479530
इराकी(IQNA) इराकी अधिकारियों ने आशूरा तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा और सेवा स्तरों के संदर्भ में अपनी तैयारियों के बारे में बताया; उसी समय, इराकी मीडिया ने मेहरान की सीमा से इराक में 90,000 ईरानी तीर्थयात्रियों के आगमन और कर्बला की यात्रा की घोषणा की है।

इकना ने अल-फ़ुरात न्यूज़ के अनुसार बताया कि, इराक की सरकार और हरमे इमाम हुसैन (अ.स.) और हज़रत अबुल फज़लिल-अब्बास (अ.स.) के पवित्र तीर्थस्थलों ने घोषणा की है कि तीर्थयात्रियों की सेवा करने और आशूरा समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने के उनके उपाय पहले से कहीं अधिक विश्वसनीय हैं।

90 هزار زائر ایرانی از مرز زرباطیه به کربلا رسیدند/ آمادگی‌های عراق برای ایام عاشورا/اماده
कर्बला में उच्च तापमान के कारण, जो 40 डिग्री तक बताया गया है, कर्बला के गवर्नर नसीफ अल-खत्ताबी ने कल कर्बला नगर पालिका को अबा अब्दुल्ला अल-हुसैन (अ0) के शोक के दिनों के दौरान तीर्थयात्रियों के शोक समारोह के लिए पर्याप्त संख्या में साए के लिए छतरियां तैयार करने का आदेश दिया।
कर्बला के गवर्नर ने एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा किया कि: मुहर्रम के पहले दशक के तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा और सेवा योजना पूरी हो गई है, और तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए बिजली के प्रावधान और कर्बला को बिजली कटौती से बाहर करने के साथ, बाकी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

90 هزار زائر ایرانی از مرز زرباطیه به کربلا رسیدند/ آمادگی‌های عراق برای ایام عاشورا/اماده
कर्बला ऑपरेशंस के कमांडर अली अल-हाशमी ने इस बात पर भी जोर दिया कि कर्बला सुरक्षा योजना के कार्यान्वयन में ऑपरेशन कमांड, पुलिस कमांड, अल-हशद अल-शअबी कमांड और अन्य सहायक इकाइयाँ मुहर्रम महीने की 13 तारीख तक पूरी तैयारी में हैं।

90 هزار زائر ایرانی از مرز زرباطیه به کربلا رسیدند/ آمادگی‌های عراق برای ایام عاشورا/اماده
इराक की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने इराक के ज़रबातिया सीमा पार (इलम प्रांत में मेहरान शहर की सीमा से लगे) एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मुहर्रम के पहले दिन से कल, मंगलवार तक, 90,000 ईरानी तीर्थयात्रियों ने आशूरा समारोह में भाग लेने के लिए इराक में प्रवेश किया है।

90 هزار زائر ایرانی از مرز زرباطیه به کربلا رسیدند/ آمادگی‌های عراق برای ایام عاشورا/اماده
इराक के परिवहन मंत्रालय ने आशूरा तीर्थयात्रियों के लिए एक विशेष सेवा योजना की घोषणा की और कहा कि यह योजना गुरुवार से शुरू होगी।
4158154

captcha