
इकना ने ट्रिब्यून के अनुसार बताया कि 25 जुलाई मंगलवार को पाकिस्तान ने डेनमार्क में इराकी दूतावास के सामने पवित्र कुरान के अपमान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए तत्काल और सामूहिक कार्रवाई की मांग की है।
इस देश के प्रधान मंत्री शाहबाज़ शरीफ़ ने एक ट्वीट में लिखा: कि "इन जघन्य और बुरी घटनाओं के आवर्ती पैटर्न का एक भयावह उद्देश्य है: अंतर-धार्मिक संबंधों को नुकसान पहुंचाना, शांति और सद्भाव को नुकसान पहुंचाना और धार्मिक घृणा और इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देना है।
इस ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने लिखा: कि हाल ही में डेनमार्क में इराकी दूतावास के सामने पवित्र कुरान के अपमान की घटना ने दुनिया भर के मुसलमानों को काफी परेशान किया है. हम पाकिस्तान में गहरे दर्द और पीड़ा में हैं।
शाहबाज शरीफ ने सरकारों और धार्मिक नेताओं से ऐसे घृणित कृत्यों को बंद करने को कहा। उन्होंने यह भी लिखा: कि आइए कुछ गुमराह और दुष्ट लोगों को अरबों लोगों की भावनाओं को आहत करने की अनुमति न दें। आइए उन्हें अपने घृणित कार्यक्रम थोपने न दें।
इस बीच, इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के महासचिव हुसैन ब्राहिम ताहा ने इस्लामोफोबिया से लड़ने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना की। आज उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से टेलीफोन पर बातचीत में संयुक्त राष्ट्र में इस क्षेत्र में इस देश की अहम भूमिका की सराहना की है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने इस तरह की ना पसनद हरकतों की निंदा करते हुए इस्लामिक सहयोग संगठन के महासचिव को 6 जुलाई के सत्र में पाकिस्तान की संसद द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव और शुरुआत में पूरे पाकिस्तान में पवित्र कुरान दिवस आयोजित करने की जानकारी दी थी।
4157924