IQNA

फ़िलिस्तीन में विकास;

यहूदी छुट्टियों के समय ही अल-अक्सा मस्जिद में फ़िलिस्तीनियों की बड़ी उपस्थिति

15:01 - September 23, 2023
समाचार आईडी: 3479860
तेहरान (IQNA) यहूदी छुट्टियों के समय ही अल-अक्सा मस्जिद की सुबह की प्रार्थना में फिलिस्तीनियों की बड़ी उपस्थिति, कब्जे वाले क्षेत्रों में राजनीतिक संघर्षों को धार्मिक संघर्षों में बदलने के खिलाफ महमूद अब्बास की चेतावनी, जेनिन के पश्चिम में एक फ़िलिस्तीनी की शहादत और संयुक्त राष्ट्र में कुवैती स्वास्थ्य मंत्री की कार्रवाई के लिए हमास की प्रशंसा फ़िलिस्तीन के घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा ख़बरें हैं।

इकना ने "फिलिस्तीन अल-यौम" समाचार साइट के अनुसार के अनुसार बताया कि  यहूदी छुट्टियों और हिब्रू नव वर्ष के साथ ही, हजारों फिलिस्तीनियों ने शुक्रवार सुबह कब्जे वाले यरूशलेम में अल-अक्सा मस्जिद में सुबह की प्रार्थना किया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फ़िलिस्तीनी नागरिक उन बाधाओं को पार कर गए जो ज़ायोनी कब्ज़ा करने वाली सेना ने नमाज़ियों को अल-अक्सा मस्जिद तक पहुँचने से रोकने के लिए पुराने हिस्से की सड़कों पर लगाई थीं और सुबह की नमाज़ अदा करने के लिए इस पवित्र मस्जिद तक पहुँच गए।

حضور گسترده فلسطینیان در الاقصی همزمان با اعیاد یهودی/ هشدار نسبت به درگیری‌های مذهبی در اراضی اشغالی
कल, पवित्र कुद्स शरीफ के कई संस्थानों और संगठनों ने अल-अक्सा मस्जिद के समय और स्थान विभाजन योजना को विफल करने के लिए फिलिस्तीनी नागरिकों को इस मस्जिद में उपस्थित होने और इस पवित्र मस्जिद में दैनिक प्रार्थना करने के लिए कहा है।
अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी प्राधिकरण के प्रमुख महमूद अब्बास ने गुरुवार शाम को कब्जे वाले क्षेत्रों में राजनीतिक संघर्ष को धार्मिक संघर्ष में बदलने की चेतावनी दी और कहा: "हम इस कार्रवाई के लिए इज़राइल को जिम्मेदार मानते हैं।"

حضور گسترده فلسطینیان در الاقصی همزمان با اعیاد یهودی/ هشدار نسبت به درگیری‌های مذهبی در اراضی اشغالی
संयुक्त राष्ट्र की 78वीं महासभा में बोलते हुए अब्बास ने कहा: कि फिलिस्तीनी लोगों को उनके कानूनी अधिकार प्राप्त किए बिना शांति स्थापित करना एक भ्रम है।
शुक्रवार, 22 सितंबर की सुबह, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक फिलिस्तीनी युवक की शहादत की घोषणा किया, जिसे जेनिन के पश्चिम में ज़ायोनी बलों ने गोली मार दी थी। जेनिन के पश्चिम में काफ़रदान गांव पर ज़ायोनी सेनाओं के हमले के बाद झड़पें हुईं और इन सेनाओं ने फ़िलिस्तीनी युवाओं पर गोलियों, ध्वनि बमों और आंसू गैस से हमला किया।

حضور گسترده فلسطینیان در الاقصی همزمان با اعیاد یهودی/ هشدار نسبت به درگیری‌های مذهبی در اراضی اشغالی
फ़िलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) के प्रवक्ता हाज़िम क़ासिम ने कुवैत के स्वास्थ्य मंत्री ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौके पर स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में ज़ायोनी शासन के प्रतिनिधि की उपस्थिति की प्रशंसा की है।
4170416

captcha