IQNA

पवित्र हरमे अलवी में कुरान के साथ अंतर्राष्ट्रीय मह्फिले उन्स आयोजित+फोटो

17:34 - January 21, 2024
समाचार आईडी: 3480489
नजफ़ (IQNA) मौलुदे काबा के जन्म सप्ताह के जश्न के साथ ही, नजफ अशरफ में इमाम अली (अ.स.) के पवित्र हरम के बाहरी क्षेत्र में कुरान के साथ अंतर्राष्ट्रीय मह्फिले उन्स शुरू हुई।

इक़ना ने के अनुसार, अस्तानए मुक़द्दसे अलवी के सूचना आधार के अनुसार बताया कि कुरान के साथ अंतर्राष्ट्रीय मह्फिले उन्स, पवित्र हरमे अलवी के दारुल-कुरान के सहयोग़ से एक सप्ताह के लिए इस पवित्र स्थान पर आयोजित की जाएगी।
यह कुरानी कार्यक्रम इमाम अली (अ.स.) के जन्मदिन के लिए विशेष है और यह कल, 20  जनवरी को इमाम अली (अ.स.) के पवित्र हरम के बाहरी प्रांगण में शुरू हुआ और मौला के जन्मदिन तक एक सप्ताह तक जारी रहेगा।
यह कुरानी कार्यक्रम इमाम अली (अ.स.) के पवित्र हरम में काबा के जन्म की याद में सप्ताह के विशेष कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में तैयार किया गया है और इराकी प्रतिष्ठित क़ारी शेख आमिर काज़मी इस सप्ताह कुरान कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
पवित्र आसतानए अलवी ने अमीर अल-मुमिनीन, अली (अ0) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और कुरानिक कार्यक्रम भी तैयार किए हैं, जो इस सप्ताह के अंत तक आयोजित किए जाएंगे।

 
4194996
captcha