IQNA

शेख अल-अजहर:

भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम विश्व में शांति स्थापना की दिशा में एक कदम

18:48 - May 12, 2025
समाचार आईडी: 3483523
तेहरान (IQNA) फेसबुक पर एक संदेश में शेख अल-अजहर ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को दक्षिण एशिया और विश्व में शांति और स्थिरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इकना ने अल-मसरी टुड़े के अनुसार बताया कि, अल-अजहर के शेख अहमद अल-तैय्यब ने अपने फेसबुक पेज पर प्रकाशित एक संदेश में, कई दिनों की लड़ाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम पर बधाई दी, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हुए।

संदेश में इस बात पर जोर दिया गया: कि यह युद्धविराम दक्षिण एशिया और विश्व में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अल-तैय्यब ने कहा: कि शांति सबसे अच्छा विकल्प है जो राष्ट्रों के बीच संबंधों में प्रबल होना चाहिए; इसलिए, सभी संघर्षों, युद्धों और निरर्थक विवादों को समाप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को तेज किया जाना चाहिए ताकि हम एक बेहतर विश्व का निर्माण कर सकें जहां मानवता सुरक्षा, अच्छाई और समृद्धि का आनंद ले सके।

शनिवार शाम को मीडिया सूत्रों और पाकिस्तानी विदेश मंत्री मुहम्मद इसहाक डार ने भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल युद्धविराम की घोषणा किया।

यह घटना युद्ध विराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद घटी है, जबकि दोनों देशों ने एक दूसरे पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। भारत ने बार-बार युद्ध विराम उल्लंघन की सूचना दी, और बदले में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि उनका देश युद्ध विराम को पूरी तरह लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है,

4281940

captcha