अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने «हंस भारत» के हवाले से बताया कि साप्ताहिक समाचार पत्र "राडीयंस" के संपादक एजाज अहमद असलम ने कल आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में बच्चों के लिए कुरान की क़ेराअत समाज में सुधार के लिए एक अहम जरूरत है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी को समाज में सुधार के लिए जरूरत और जिम्मेदारी का एहसास करना चाहिए।
अहमद असलम ने भी कहा कि बच्चे आज के समाज में अपने जीवन शैली में तेजी से बदलाव के नकारात्मक प्रभावों के शिकार हैं।
यह प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित किया गया पहला समूह 3 से 5 साल के बच्चे और दूसरा समूह 6 से 12 साल के बच्चों के लिए आयोजित किया ग़या और अंत में प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया गया।
भारत में 175 मिलियन मुसलमान रहते हैं जो एक बड़ी मुस्लिम आबादी इंडोनेशिया और पाकिस्तान के बाद भारत में रहने वालों की है।